अनुशासन ही जीवन हैं
अनुशासन जीवन मे सफलता प्राप्त करने का पहला सीढ़ी है l इसके बिना आपका जीवन सुन्दर नहीं हो सकता l जीवन में आगे बढ़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर शानदार सफलता हासिल किया जा सकता हैं l आप किसी भी क्षेत्र से जुड़े हुए हों आपको सफलता प्राप्त करने के लिए जो निश्चत प्रक्रिया है उसको दृढ़ता से कर्म में ढालना होगा l अगर आप पूरी लगन से किसी काम मे लगे रहते है तो सफलता अवश्य मिलती हैं l अगर आप अनुशासित तरीके से काम करते हैं तब निश्चित रूप से सफल होंगे अनुशासित ढंग से काम करने पर अपने आप पर विश्वास बढ़ता हैं l किसी भी काम को समय पर पूरा करना ही अनुशाशन हैं। किसी भी काम को वैज्ञानिक तरीके से करना ही अनुशाशन है l विद्यार्थियों के जीवन में अनुशाशन का बड़ा महत्व है जीवन को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए अनुशासन अति आवश्यक है l सफलता का पहला सीढ़ी है अनुशासन l